Bihar Board Class 10th Science VVI Subjective Question 2027

Bihar Board Class 10th Science VVI Subjective Question 2027

नमस्ते दोस्तों, यदि आप भी Bihar Board Class 10th Board Exam 2027 की तैयारी कर रहे हैं और Science (विज्ञान) के महत्वपूर्ण Subjective Questions खोज रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी है। इस पोस्ट में Physics, Chemistry और Biology से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई है।

Name of Board  Bihar Board 
Class  10th
Subject  Science 
WhatsApp Channel  Join Now
YouTube  Subscribe

Class 10th Science VVI Subjective Question 2027

1. स्वयंपोषी पोषण (स्वपोषण) तथा विषमपोषी पोषण (परपोषण) में क्या अंतर है? OR,

पोषण किसे कहते हैं, स्वपोषण और परपोषण में क्या अंतर है?

उत्तर— पोषण: वह विधि जिससे जीव पोषक तत्वों को ग्रहण कर उनका उपयोग करते हैं, उसे पोषण कहते हैं।

स्वयंपोषी पोषण तथा विषमपोषी पोषण में निम्नलिखित अंतर है—

स्वयंपोषी पोषण (स्वपोषण) विषमपोषी पोषण (परपोषण)
(i) यह हरे पौधों में पाया जाता है। (i) यह कीटों तथा जन्तुओं में पाया जाता है।
(ii) इसमें अपने भोजन के लिए अकार्बनिक पदार्थों की आवश्यकता होती है। (ii) इसमें अपने भोजन के लिए कार्बनिक पदार्थों की आवश्यकता होती है।
(iii) इसमें अपने भोजन के लिए दूसरे जीव पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। (iii) इसमें अपने भोजन के लिए पौधों एवं शाकाहारी जीवों पर निर्भर रहना पड़ता है।
(iv) इसमें प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया होती है। (iv) इसमें प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया नहीं होती है।

2. जाइलम तथा फ्लोएम में अंतर बताइए।

उत्तर— जाइलम और फ्लोएम में निम्नलिखित अंतर है—

जाइलम फ्लोएम
(i) इसकी कोशिकाएँ मृत होती हैं। (i) इसकी कोशिकाएँ जीवित होती हैं।
(ii) यह जल एवं घुलित खनिजों का स्थानांतरण करता है। (ii) यह खाद्य पदार्थों का स्थानांतरण करता है।
(iii) इसमें जल एवं घुलित खनिज लवणों का बहाव ऊपर की ओर होता है। (iii) इसमें खाद्य पदार्थों का बहाव ऊपर-नीचे दोनों तरफ होता है।

3. श्वसन और श्वासोच्छवास में क्या अंतर है?

उत्तर— श्वसन और श्वासोच्छवास में निम्नलिखित अंतर हैं—

श्वसन श्वासोच्छवास
(i) श्वसन क्रिया कोशिका के अंदर होती है। (i) श्वासोच्छवास क्रिया कोशिका के बाहर होती है।
(ii) श्वसन में एन्जाइम की आवश्यकता होती है। (ii) श्वासोच्छवास में एन्जाइम की आवश्यकता नहीं होती है।
(iii) श्वसन में ऊर्जा का निर्माण होता है। (iii) श्वासोच्छवास में ऊर्जा का निर्माण नहीं होता है।

4. फुफ्फुस में कूपिकाओं तथा वृक्क में वृक्काणु (नेफ्रॉन) की रचना तथा क्रियाविधि की तुलना कीजिए।

उत्तर— फुफ्फुस की कूपिका तथा वृक्क के वृक्काणु (नेफ्रॉन) में निम्नलिखित तुलना है—

फुफ्फुस की कूपिका वृक्क का वृक्काणु (नेफ्रॉन)
(i) फुफ्फुस के अंदर की मार्ग छोटी-छोटी नलिकाओं में विभाजित हो जाती है तथा अंत में गुब्बारे जैसी रचना में अंतकृत हो जाती है, उसे कूपिका कहते हैं। (i) प्रत्येक वृक्क में अनेक निस्यंदन एकक होते हैं, जिसे वृक्काणु (नेफ्रॉन) कहते हैं।
(ii) एक स्वस्थ फुफ्फुस में लगभग 30 करोड़ कूपिकाएँ होती हैं। (ii) मनुष्य के प्रत्येक वृक्क में लगभग 10 लाख वृक्काणु (नेफ्रॉन) होते हैं।
(iii) कूपिकाएँ फुफ्फुस की क्रियात्मक इकाई हैं। (iii) नेफ्रॉन वृक्क की क्रियात्मक एवं रचनात्मक इकाई है।

5. जंतुओं में नियंत्रण एवं समन्वय के लिए तंत्रिका तथा हॉर्मोन की क्रियाविधि की तुलना तथा व्यतिरेक कीजिए।

उत्तर— तंत्रिका तथा हॉर्मोन की क्रियाविधि में निम्नलिखित तुलना तथा अंतर है—

तंत्रिका क्रियाविधि हॉर्मोन क्रियाविधि
(i) यह एक्सॉन के अंत में विद्युत आवेग का परिणाम है, जो कुछ रसायनों का विमोचन करता है। (i) यह रक्त के द्वारा भेजा गया रासायनिक संदेश है।
(ii) इसमें सूचना अति तीव्र गति से आगे बढ़ती है। (ii) इसमें सूचना धीरे-धीरे आगे बढ़ती है।
(iii) इसका उत्तर जल्दी प्राप्त हो जाता है। (iii) इसका उत्तर धीरे-धीरे प्राप्त होता है।
(iv) इसका प्रभाव कम समय तक रहता है। (iv) इसका प्रभाव अधिक समय तक रहता है।

6. श्वसन और दहन में अंतर लिखें।

उत्तर— श्वसन और दहन में निम्नलिखित अंतर हैं—

श्वसन दहन
(i) श्वसन जीव कोशिकाओं में रासायनिक क्रिया होती है। (i) दहन अजीव पदार्थों में रासायनिक क्रिया होती है।
(ii) इसमें ऊष्मा एवं प्रकाश की उत्पत्ति नहीं होती है। (ii) इसमें ऊष्मा एवं प्रकाश की उत्पत्ति होती है।
(iii) इसमें पदार्थों का धीमी गति से ऑक्सीकरण होता है। (iii) इसमें पदार्थों का तेजी से ऑक्सीकरण होता है।

7. प्रकाशानुवर्तन और गुरुत्वानुवर्तन में क्या अंतर है?

उत्तर— प्रकाशानुवर्तन और गुरुत्वानुवर्तन में निम्नलिखित अंतर है—

प्रकाशानुवर्तन गुरुत्वानुवर्तन
(i) इसमें पौधे के अंग प्रकाश की ओर गति करते हैं। (i) इसमें पौधे के अंग गुरुत्वाकर्षण की दिशा में गति करते हैं।
(ii) इस प्रकार की गति तने या पत्तियों में दिखाई पड़ती है। (ii) इसमें पौधे की गति मुख्यतः जड़ों में दिखाई पड़ती है।

8. धमनी और शिरा में अंतर बताइए।

उत्तर— धमनी और शिरा में निम्नलिखित अंतर है—

धमनी शिरा
(i) यह शुद्ध रक्त को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाती है। (i) यह अशुद्ध रक्त को विभिन्न अंगों से हृदय की ओर ले जाती है।
(ii) धमनी की दीवार मोटी होती है। (ii) शिरा की दीवार पतली होती है।
(iii) धमनी में कपाट (वाल्व) नहीं होता है। (iii) शिरा में कपाट (वाल्व) होता है।
(iv) इसमें रक्त का बहाव तेजी से होता है। (iv) इसमें रक्त का बहाव धीमी गति से होता है।

9. रुधिर और लसीका में क्या अंतर है?

उत्तर— रुधिर और लसीका में निम्नलिखित अंतर है—

रुधिर लसीका
(i) रुधिर में हीमोग्लोबिन पाया जाता है। (i) लसीका में हीमोग्लोबिन नहीं पाया जाता है।
(ii) रुधिर का रंग लाल होता है। (ii) लसीका का रंग हल्का पीला होता है।
(iii) रुधिर में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। (iii) लसीका में प्रोटीन की मात्रा कम होती है।
(iv) इसमें लाल रक्त कोशिकाएँ पाई जाती हैं। (iv) इसमें लाल रक्त कोशिकाएँ नहीं पाई जाती हैं।

11. द्विखंडन तथा बहुखंडन में अंतर बताइए।

द्विखंडन बहुखंडन
(i) इसमें एक जीव दो संतति जीवों में विभाजित होता है। (i) इसमें एक जीव अनेक संतति जीवों में विभाजित होता है।
(ii) यह सामान्य परिस्थितियों में होता है। (ii) यह प्रायः प्रतिकूल परिस्थितियों में होता है।
(iii) इसका उदाहरण अमीबा है। (iii) इसका उदाहरण प्लास्मोडियम है।

12. परागण तथा निषेचन में अंतर बताइए।

परागण निषेचन
(i) परागकोष से परागकण का वर्तिकाग्र तक स्थानांतरण परागण कहलाता है। (i) नर एवं मादा युग्मकों के संलयन को निषेचन कहते हैं।
(ii) यह निषेचन से पहले होता है। (ii) यह परागण के बाद होता है।
(iii) इसमें युग्मकों का संलयन नहीं होता है। (iii) इसमें नर एवं मादा युग्मकों का संलयन होता है।

13. अलैंगिक एवं लैंगिक जनन में अंतर लिखिए।

अलैंगिक जनन लैंगिक जनन
(i) इसमें एक ही जनक भाग लेता है। (i) इसमें सामान्यतः दो जनक भाग लेते हैं।
(ii) युग्मक निर्माण नहीं होता है। (ii) युग्मक निर्माण होता है।
(iii) संतति में विविधता कम होती है। (iii) संतति में विविधता अधिक होती है।
(iv) यह सरल प्रक्रिया है। (iv) यह अपेक्षाकृत जटिल प्रक्रिया है।

14. आनुवंशिकता तथा विविधता में अंतर बताइए।

आनुवंशिकता विविधता
(i) माता-पिता के लक्षणों का संतानों में स्थानांतरण आनुवंशिकता कहलाता है। (i) एक ही जाति के जीवों में पाए जाने वाले अंतर को विविधता कहते हैं।
(ii) यह गुणों की समानता उत्पन्न करती है। (ii) यह जीवों में असमानता उत्पन्न करती है।
(iii) इसका संबंध गुणसूत्र एवं जीन से होता है। (iii) यह आनुवंशिक एवं पर्यावरणीय कारणों से उत्पन्न हो सकती है।

15. गुणसूत्र, जीन तथा DNA में अंतर बताइए।

गुणसूत्र जीन
गुणसूत्र केंद्रक में पाए जाने वाले धागेनुमा संरचनाएँ हैं। जीन आनुवंशिकता की क्रियात्मक इकाई है।
इसमें DNA एवं प्रोटीन पाए जाते हैं। यह DNA का एक छोटा भाग होता है।
यह आनुवंशिक लक्षणों का वाहक है। यह किसी विशेष लक्षण को नियंत्रित करता है।

16. समजात तथा समरूप अंगों में अंतर बताइए।

समजात अंग समरूप अंग
(i) जिन अंगों की मूल संरचना समान होती है, उन्हें समजात अंग कहते हैं। (i) जिन अंगों का कार्य समान लेकिन उत्पत्ति एवं संरचना अलग होती है, उन्हें समरूप अंग कहते हैं।
(ii) इनके कार्य भिन्न हो सकते हैं। (ii) इनके कार्य समान होते हैं।
(iii) ये अपसारी विकास को दर्शाते हैं। (iii) ये अभिसारी विकास को दर्शाते हैं।
(iv) उदाहरण— मनुष्य का हाथ एवं व्हेल का फ्लिपर। (iv) उदाहरण— पक्षी एवं तितली के पंख।

17. प्राकृतिक चयन तथा कृत्रिम चयन में अंतर बताइए।

प्राकृतिक चयन कृत्रिम चयन
(i) यह प्रकृति द्वारा होता है। (i) यह मनुष्य द्वारा किया जाता है।
(ii) इसमें पर्यावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (ii) इसमें मनुष्य अपनी आवश्यकता के अनुसार चयन करता है।
(iii) यह प्राकृतिक रूप से धीरे-धीरे होता है। (iii) इसे नियंत्रित रूप से किया जा सकता है।

18. जैव निम्नीकरणीय तथा अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों में अंतर बताइए।

जैव निम्नीकरणीय पदार्थ अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ
(i) जो पदार्थ सूक्ष्मजीवों द्वारा अपघटित हो जाते हैं, जैव निम्नीकरणीय कहलाते हैं। (i) जो पदार्थ सूक्ष्मजीवों द्वारा आसानी से अपघटित नहीं होते, अजैव निम्नीकरणीय कहलाते हैं।
(ii) ये पर्यावरण में आसानी से मिल जाते हैं। (ii) ये लंबे समय तक पर्यावरण में बने रहते हैं।
(iii) उदाहरण— कागज, लकड़ी एवं भोजन। (iii) उदाहरण— प्लास्टिक एवं काँच।

19. खाद्य श्रृंखला तथा खाद्य जाल में अंतर बताइए।

खाद्य श्रृंखला खाद्य जाल
(i) जीवों के बीच भोजन एवं ऊर्जा के स्थानांतरण की सीधी श्रृंखला को खाद्य श्रृंखला कहते हैं। (i) अनेक खाद्य श्रृंखलाओं के आपस में जुड़े होने को खाद्य जाल कहते हैं।
(ii) इसमें ऊर्जा के प्रवाह का केवल एक मार्ग होता है। (ii) इसमें ऊर्जा के प्रवाह के अनेक मार्ग होते हैं।
(iii) यह अपेक्षाकृत सरल होती है। (iii) यह अपेक्षाकृत जटिल होती है।

20. उत्पादक तथा उपभोक्ता में अंतर बताइए।

उत्पादक उपभोक्ता
(i) जो जीव अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, उत्पादक कहलाते हैं। (i) जो जीव अपना भोजन स्वयं नहीं बना सकते हैं, उपभोक्ता कहलाते हैं।
(ii) इनमें क्लोरोफिल पाया जाता है। (ii) इनमें सामान्यतः क्लोरोफिल नहीं पाया जाता है।
(iii) उदाहरण— हरे पौधे। (iii) उदाहरण— मनुष्य एवं अन्य जन्तु।
(iv) ये खाद्य श्रृंखला के प्रथम पोषी स्तर पर होते हैं। (iv) ये उत्पादकों अथवा अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं।

21. जैविक तथा अजैविक घटकों में अंतर बताइए।

जैविक घटक अजैविक घटक
(i) पारितंत्र के जीवित घटकों को जैविक घटक कहते हैं। (i) पारितंत्र के निर्जीव घटकों को अजैविक घटक कहते हैं।
(ii) इनमें वृद्धि एवं प्रजनन की क्षमता होती है। (ii) इनमें वृद्धि एवं प्रजनन की क्षमता नहीं होती है।
(iii) उदाहरण— पौधे, जन्तु एवं सूक्ष्मजीव। (iii) उदाहरण— जल, वायु, मिट्टी एवं प्रकाश।

22. ओजोन तथा ऑक्सीजन में अंतर बताइए।

ओजोन ऑक्सीजन
(i) ओजोन तीन ऑक्सीजन परमाणुओं से मिलकर बनी गैस है। (i) ऑक्सीजन दो ऑक्सीजन परमाणुओं से मिलकर बनी गैस है।
(ii) इसका सूत्र O₃ है। (ii) इसका सूत्र O₂ है।
(iii) यह समताप मंडल में ओजोन परत बनाती है। (iii) यह जीवों के श्वसन के लिए आवश्यक है।
(iv) ओजोन हानिकारक पराबैंगनी किरणों से रक्षा करती है। (iv) ऑक्सीजन दहन एवं श्वसन में सहायक है।

23. उत्तल दर्पण तथा अवतल दर्पण में अंतर लिखिए।

उत्तल दर्पण अवतल दर्पण
(i) इसमें परावर्तक सतह बाहर की ओर उभरी होती है। (i) इसमें परावर्तक सतह अंदर की ओर धँसी होती है।
(ii) यह सदैव आभासी, सीधा एवं छोटा प्रतिबिंब बनाता है। (ii) यह वास्तविक एवं आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बना सकता है।
(iii) इसका उपयोग वाहनों के पीछे देखने वाले दर्पण में किया जाता है। (iii) इसका उपयोग शेविंग मिरर एवं टॉर्च में किया जाता है।

24. उत्तल लेंस तथा अवतल लेंस में अंतर लिखिए।

उत्तल लेंस अवतल लेंस
(i) इसका बीच का भाग मोटा एवं किनारे पतले होते हैं। (i) इसका बीच का भाग पतला एवं किनारे मोटे होते हैं।
(ii) यह प्रकाश किरणों को अभिसरित करता है। (ii) यह प्रकाश किरणों को अपसारित करता है।
(iii) इसे अभिसारी लेंस भी कहते हैं। (iii) इसे अपसारी लेंस भी कहते हैं।
(iv) यह वास्तविक एवं आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बना सकता है। (iv) यह केवल आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

25. वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिंब में अंतर बताइए।

वास्तविक प्रतिबिंब आभासी प्रतिबिंब
(i) इसे पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है। (i) इसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
(ii) यह सामान्यतः उल्टा होता है। (ii) यह सीधा होता है।
(iii) वास्तविक प्रकाश किरणों के मिलने से बनता है। (iii) प्रकाश किरणों के प्रत्यक्ष मिलने से नहीं बनता है।

26. उत्तल लेंस और अवतल लेंस में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तल लेंस अवतल लेंस
(i) उत्तल लेंस के किनारे पतले तथा बीच का भाग मोटा होता है। (i) अवतल लेंस के किनारे मोटे तथा बीच का भाग पतला होता है।
(ii) इसका फोकस वास्तविक होता है। (ii) इसका फोकस आभासी होता है।
(iii) यह वस्तु का बड़ा, छोटा या समान आकार का प्रतिबिंब बना सकता है। (iii) यह सदैव वस्तु से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।
(iv) यह वास्तविक एवं आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बना सकता है। (iv) यह केवल आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

27. लेंस के प्रकार लिखिए।

उत्तर— लेंस मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं—

1. उत्तल लेंस

2.अवतल लेंस

उत्तल एवं अवतल लेंस के विभिन्न रूप भी पाए जाते हैं, जैसे—

  • द्वि-उत्तल लेंस
  • समतल-उत्तल लेंस
  • अवतल-उत्तल लेंस
  • द्वि-अवतल लेंस
  • समतल-अवतल लेंस

PDF DOWNLOAD 

निष्कर्ष (Calculation)

Bihar Board Class 10th Science VVI Subjective Question 2027 की तैयारी करते समय Physics, Chemistry और Biology तीनों विषयों पर समान ध्यान दें। महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची बनाकर उनका लिखित अभ्यास करें और साथ ही पूरे पाठ्यक्रम की तैयारी करते रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top