Bihar Board Class 10 Science MCQ Questions 2027 – Important Objective with Answers

Bihar Board Class 10 Science MCQ Questions 2027 – Important Objective with Answers

यह आर्टिकल बिहार बोर्ड कक्षा 10 विज्ञान (2027) के महत्वपूर्ण MCQ प्रश्नों का संग्रह है, जो बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है।
Name of Class  10th Board 2027
Subject  Science 
WhatsApp Group  Join Now
PDF Download  Click Here

1. निम्नलिखित में किसका अपवर्तनांक अधिक है ?
(A) हवा
(B) हीरा ✔️
(C) शीशा
(D) जल
2. अवतल दर्पण की फोकस दूरी होती है –
(A) ऋणात्मक ✔️
(B) धनात्मक
(C) शून्य
(D) कभी ऋणात्मक, कभी धनात्मक
3. किसी लेंस में मुख्य फोकस की संख्या कितनी होती है ?
(A) 1
(B) 2 ✔️
(C) 3
(D) 4
4. दाढ़ी बनाने में कौन-सा दर्पण उपयोगी होता है ?
(A) उत्तल
(B) अवतल ✔️
(C) समतल
(D) इनमें से कोई नहीं
5. अवतल दर्पण की फोकस दूरी (F) एवं वक्रता त्रिज्या (R) के बीच सम्बन्ध है –
(A) F = R
(B) F = 2R
(C) F = R/2 ✔️
(D) F = 4R
6. निम्नलिखित में किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं ?
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस ✔️
(C) उत्तल एवं अवतल दोनों
(D) बाइफोकल लेंस
7. दृश्य प्रकाश में किस वर्ण का तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होता है ?
(A) पीला
(B) बैंगनी ✔️
(C) लाल
(D) हरा
8. तारों का टिमटिमाना प्रकाश के किस घटना को दर्शाता है ?
(A) प्रकाश का विक्षेपण
(B) प्रकाश का परावर्तन
(C) प्रकाश का प्रकीर्णन
(D) प्रकाश का अपवर्तन ✔️
9. निम्नलिखित में किसमें प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है ?
(A) वायु में
(B) काँच में
(C) निर्वात में ✔️
(D) (A) और (B) दोनों में
10. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं ?
(A) 1
(B) 2 ✔️
(C) 3
(D) 4
11. जल विद्युत संयंत्र किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में रूपांतरित करता है ?
(A) नाभिकीय ऊर्जा
(B) सौर ऊर्जा
(C) स्थितिज ऊर्जा ✔️
(D) तापीय ऊर्जा
12. जलता हुआ मोमबत्ती बदलता है –
(A) विद्युत ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
(B) रासायनिक ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में ✔️
(C) ध्वनि ऊर्जा को प्रकाश ऊर्जा में
(D) इनमें कोई नहीं
13. एक विद्युत सेल से धारा प्राप्त करने पर इसके सिरों के बीच विभवान्तर का मान –
(A) अधिक
(B) कम ✔️
(C) दुगुना
(D) इनमें कोई नहीं
14. प्रतिरोध का मान बढ़ाने के लिए प्रतिरोधकों को जोड़ा जाना चाहिए –
(A) समांतर क्रम में
(B) श्रेणीक्रम में ✔️
(C) (A) तथा (B) में
(D) इनमें से कोई नहीं
15. विद्युत चुम्बक बनाने के लिए प्रायः जिस छड़ का उपयोग होता है, वह है –
(A) तांबा
(B) नरम लोहा ✔️
(C) इस्पात
(D) इनमें कोई नहीं
16. उच्चतर ताप पर कौन-सी प्रक्रिया पूरी की जाती है ?
(A) नाभिकीय विखंडन
(B) नाभिकीय संलयन ✔️
(C) दोनों (A) एवं (B)
(D) इनमें से कोई नहीं
17. सौर ऊर्जा को सीधे विद्युत में बदलने वाली युक्ति है –
(A) सौर कुकर
(B) सौर सेल ✔️
(C) दोनों (A) और (B)
(D) इनमें से कोई नहीं
18. पवन विद्युत जनित्र में पवन की चाल कम-से-कम कितनी होनी चाहिए ?
(A) 150 km/h
(B) 1.5 km/h
(C) 12–14 km/h ✔️
(D) इनमें से कोई नहीं
19. सेल का विद्युत-वाहक बल है –
(A) सेल द्वारा इकाई आवेश पर लगाया गया बल
(B) सेल द्वारा इकाई आवेश पर किया गया कार्य ✔️
(C) विभवान्तर
(D) इनमें से कोई नहीं
20. घरेलू परिपथ में मुख्य रूप से किसकी आपूर्ति होती है ?
(A) प्रत्यावर्ती धारा ✔️
(B) चर दिष्ट धारा
(C) दिष्ट धारा
(D) इनमें से कोई नहीं
21. वर्ण-विक्षेपण असंभव है –
(A) काँच में
(B) निर्वात में ✔️
(C) जल में
(D) फाइबर में
22. वायु में रखा एक काँच का प्रिज्म आपतित किरण को मोड़ देता है –
(A) ऊपर
(B) नीचे
(C) आधार से दूर
(D) आधार की ओर ✔️
23. 2Zn + O₂ → 2ZnO किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
(A) अपघटन
(B) विस्थापन
(C) अवक्षेपण
(D) ऑक्सीकरण ✔️
24. खाने वाला सोडा का रासायनिक सूत्र क्या है ?
(A) NaHCO₃ ✔️
(B) NH₄Cl
(C) Na₂CO₃
(D) इनमें से कोई नहीं
25. कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहने वाली धातु है –
(A) तांबा
(B) पारा ✔️
(C) सोडियम
(D) लोहा
26. आवर्त सारणी के शून्य समूह का तत्व कौन है ?
(A) H
(B) He ✔️
(C) O
(D) Cl
27. सोडियम कार्बोनेट के जलीय विलयन में मिथाइल ऑरेंज मिलाने पर रंग होता है –
(A) पीला ✔️
(B) लाल
(C) गुलाबी
(D) हरा
28. ग्लोबल वार्मिंग के लिए उत्तरदायी गैस है –
(A) NH₃
(B) CO₂ ✔️
(C) O₂
(D) N₂
29. गंधक की परमाणु संख्या क्या है ?
(A) 2
(B) 4
(C) 8
(D) 16 ✔️
30. अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का संचालन करता है क्योंकि अम्ल जल में –
(A) आयनित होता है ✔️
(B) अघुलनशील होता है
(C) विलेय होता है
(D) इनमें से कोई नहीं
31. अधिकांश धातुओं के ऑक्साइड होते हैं –
(A) क्षारीय ✔️
(B) अम्लीय
(C) उदासीन
(D) इनमें से कोई नहीं
32. सोने में कौन-सी धातु मिलाकर मिश्रधातु बनाई जाती है ?
(A) Cu ✔️
(B) Zn
(C) K
(D) Fe
33. NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃ किस प्रकार की अभिक्रिया है ?
(A) विस्थापन
(B) संयोजन
(C) द्वि-विस्थापन ✔️
(D) वियोजन
34. सिलिकन है –
(A) अधातु
(B) धातु
(C) उपधातु ✔️
(D) इनमें से कोई नहीं
35. जिन तत्वों के बाहरी कोश पूर्ण भरे होते हैं, वे कहलाते हैं –
(A) संक्रमण तत्व
(B) हैलोजन्स
(C) क्षारीय धातु
(D) उत्कृष्ट गैसें ✔️
36. खड़िया (चॉक) का रासायनिक सूत्र है –
(A) Ca(HCO₃)₂
(B) CaOCl
(C) CaCl₂
(D) CaCO₃ ✔️
37. निम्नलिखित में सबसे अधिक अम्लीय ऑक्साइड है ?
(A) SO₂ ✔️
(B) CaO
(C) Na₂O
(D) MgO
38. निम्नलिखित में कौन एल्काइन है ?
(A) CH₄
(B) C₂H₄
(C) C₂H₂ ✔️
(D) C₂H₆
39. CH₃–O–C₂H₅ का IUPAC नाम है –
(A) मेथॉक्सी एथेन ✔️
(B) एथिल मिथाइल ईथर
(C) एथॉक्सी मेथेन
(D) प्रोपानोन
40. निम्न में से कौन यौगिक ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है ?
(A) प्रोपेनॉल
(B) एथेनोइक अम्ल
(C) एथेनॉल
(D) इनमें से सभी ✔️
41. सोडियम हाइड्रॉक्साइड जिंक से अभिक्रिया करके बनाता है –
(A) NaZnO₂ + H₂
(B) Na₂ZnO₂ + H₂ ✔️
(C) Na₂Zn₂ + H₂
(D) Na₂ZnO + H₂
42. धोबिया सोडा का रासायनिक सूत्र है –
(A) Na₂CO₃·10H₂O ✔️
(B) NaHCO₃
(C) CaCO₃
(D) Ca(OH)₂
43. एक्वा रेजिया में HNO₃ और HCl का अनुपात है –
(A) 1 : 3 ✔️
(B) 3 : 1
(C) 2 : 2
(D) 2 : 3
44. अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ कहलाते हैं –
(A) उत्पाद
(B) अभिकारक ✔️
(C) ऑक्सीकारक
(D) अपचायक
45. निम्न में से कौन अम्लीय ऑक्साइड है ?
(A) CuO
(B) MgO
(C) CaO
(D) SO₂ ✔️
46. कौन-सा विलयन नीले लिटमस को लाल करता है ?
(A) अम्ल ✔️
(B) क्षार
(C) दोनों
(D) कोई नहीं
47. स्वस्थ शरीर का सामान्य pH मान होता है –
(A) 5–7
(B) 2–3
(C) 7.0–7.8 ✔️
(D) 9.0–9.5
48. निम्नलिखित में कौन जल में विलेय है ?
(A) कार्बन डाइसल्फाइड
(B) बेंजीन
(C) मीथेन
(D) ग्लूकोज ✔️
49. निम्न में से कौन अमलगम है ?
(A) Cu–Sn
(B) Na–Hg ✔️
(C) Cu–Zn
(D) Pb–Sn
50. जिंक सल्फेट विलयन से जिंक को कौन विस्थापित करेगा ?
(A) टाइटेनियम
(B) प्लेटिनम
(C) कॉपर
(D) एल्युमिनियम ✔️
51. ऑक्सीजन युक्त रक्त को हृदय से शरीर में ले जाने वाली रक्तवाहिनियाँ –
(A) निलय
(B) शिराएँ
(C) आलिंद
(D) धमनियाँ ✔️
52. रक्त का हल्का पीला चिपचिपा द्रव कहलाता है –
(A) लसिका
(B) सीरम
(C) प्लाज्मा ✔️
(D) कोई नहीं
53. किन पौधों की पत्तियों पर रंध्र अनुपस्थित होते हैं ?
(A) जेरोफाइट्स
(B) जलमग्न हाइड्रोफाइट्स ✔️
(C) एंजियोस्पर्म
(D) कोई नहीं
54. किण्वन क्रिया पाई जाती है –
(A) यीस्ट ✔️
(B) हाइड्रा
(C) अमीबा
(D) कोई नहीं
55. पूर्ण विकसित अंडाशय कहलाता है –
(A) बीज
(B) फल ✔️
(C) बीजांड
(D) कोई नहीं
56. ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र है –
(A) C₁₂H₂₂O₁₁
(B) C₆H₁₂O₆ ✔️
(C) CH₃COOH
(D) CH₃CHO
57. प्रकाश संश्लेषण की इकाई कहलाती है –
(A) क्लोरोप्लास्ट
(B) प्लास्टिड
(C) क्लोरोफिल
(D) क्वांटासोम ✔️
58. अंडोत्सर्ग का कारण है –
(A) एस्ट्रोजन
(B) LH ✔️
(C) FSH
(D) कोई नहीं
59. निम्न में किसमें द्विखंडन द्वारा जनन नहीं होता ?
(A) लीशमैनिया
(B) पैरामीशियम
(C) यीस्ट ✔️
(D) अमीबा
60. प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन कैसे बना रहता है ?
(A) संयोजन क्रिया
(B) प्रकाश संश्लेषण ✔️
(C) अपघटन
(D) कोई नहीं
61. भोजन के पाचन में निम्नलिखित में किस रस की भूमिका होती है ?
(A) पित्त रस
(B) अग्नाशय रस
(C) आँत रस
(D) इनमें से सभी ✔
62. ट्रिप्सिन नामक एंजाइम पाया जाता है –
(A) पित्ताशय में
(B) अग्नाशय रस में ✔
(C) आँत रस में
(D) जठर रस में
63. आहार नाल का सबसे लंबा भाग है –
(A) ग्रसनी
(B) छोटी आंत ✔
(C) आमाशय
(D) ग्रास नली
64. मनुष्य में पाचन क्रिया का आरंभ कहाँ से होता है ?
(A) ग्रसनी से
(B) मुखगुहा से ✔
(C) आमाशय से
(D) छोटी आंत से
65. निम्नलिखित में कौन वसा के पाचन में सहायक होता है ?
(A) टायलिन
(B) लाइपेज ✔
(C) माल्टेज
(D) लैक्टेज
66. ग्लाइकोलिसिस की प्रक्रिया सम्पन्न होती है –
(A) केन्द्रक में
(B) कोशिकाद्रव्य में ✔
(C) माइटोकॉन्ड्रिया में
(D) स्टोमाटा में
67. ओजोन परत है –
(A) हानिकारक
(B) उच्च ताप पर लाभदायी
(C) लाभदायी ✔
(D) इनमें से कोई नहीं
68. निम्नलिखित में कौन फूल में नर जनन अंग है ?
(A) पुंकेसर ✔
(B) दलपत्र
(C) पुष्पासन
(D) इनमें से कोई नहीं
69. पौधों में श्वसन क्रिया के अन्तर्गत ATP के टूटने से कितनी ऊर्जा मुक्त होती है ?
(A) 30.5 kJ/mol ✔
(B) 305 kJ/mol
(C) 3.5 kJ/mol
(D) इनमें से कोई नहीं
70. इथाइल अल्कोहल किस प्रकार के श्वसन से बनता है ?
(A) वायवीय
(B) अवायवीय ✔
(C) किण्वन
(D) इनमें से कोई नहीं
71. रक्त में उपस्थित कौन सी कणिकाएं श्वसन गैसों के परिवहन में भाग लेती हैं?
(A) लाल रक्त कणिकाएं ✔
(B) श्वेत रक्त कणिकाएं
(C) (A) तथा (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
72. पादप अपशिष्ट जमा होते हैं –
(A) पत्तियों में
(B) छाल में
(C) कोशिकीय रिक्तिकाओं में
(D) इन सभी में ✔
73. मनुष्य की आहार-नाल का कौन-सा भाग किसी एंजाइम को स्रावित नहीं करता है ?
(A) मुंह
(B) ग्रास नली ✔
(C) आमाशय
(D) इनमें से कोई नहीं
74. मूत्र की सांद्रता किसकी उपस्थिति पर निर्भर करती है ?
(A) थायरॉक्सिन
(B) ADH ✔
(C) वासोप्रेसिन
(D) मेलाटोनिन
75. कौन सा हार्मोन पौधों की वृद्धि से संबंधित नहीं है ?
(A) ऑक्सिन
(B) जिबरेलिन
(C) साइटोकाइनिन
(D) एब्सिसिक अम्ल ✔
76. मानव हृदय किस तंत्र का भाग है ?
(A) पाचन तंत्र
(B) श्वसन तंत्र
(C) उत्सर्जन तंत्र
(D) परिवहन तंत्र ✔
77. जीव विज्ञान की वह शाखा जो गुणों के वंशानुक्रम के अध्ययन से संबंधित है –
(A) कोशिका विज्ञान
(B) आनुवंशिकी ✔
(C) क्रमिक विकास
(D) इनमें से कोई नहीं
78. श्वसन क्रिया में निम्नांकित में से किस गैस को ग्रहण किया जाता है ?
(A) CO₂
(B) O₂ ✔
(C) N₂
(D) SO₂
79. ग्लूकोज में कार्बन के कितने परमाणु होते हैं ?
(A) 4
(B) 6 ✔
(C) 8
(D) 12
80. मस्तिष्क में अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण केंद्र स्थित होता है –
(A) मेडुला में ✔
(B) अग्र मस्तिष्क में
(C) मध्य मस्तिष्क में
(D) पश्च मस्तिष्क में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top