Bihar Board Class 10th Hindi Vvi Subjective Question 2027
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए हिन्दी का 40 महत्वपूर्ण प्रश्न दिया गया है अगर आप बोर्ड परीक्षा में 450 से ज्यादा मार्क्स लाना चाहते है तो इसे जरूर पढ़ें

| Name of Class | 10th Board 2027 |
| Hindi | Vvi Subjective |
| WhatsApp Group | Join Now |
| Pdf Download | Click Here |
1-मंगम्मा का अपनी बहू के साथ किस बात को लेकर विवाद था ?
उत्तर- मंगम्मा का अपनी बहू नजम्मा के साथ पोते को लेकर विवाद था। मंगम्मा के बेटे को भी उसकी बहु अपने बस में रखना चाहती थी इसलिए दोनों में हमेशा विवाद होता रहता था ।
2 रंगम्प्पा कौन था ? और वह मंगम्मा से क्या चाहता था ?
उत्तर- रंगम्मा मंगम्मा के गांव का एक जुआरी व्यक्ति था जो कुछ पैसे कर्ज मांगने के लिए मंगम्मा के पीछे पड़ गया था |
3-बहू ने सास को मनाने के लिए कौन-सा तरीका अपनाया ?
उत्तर – नजम्मा अपनी सास मंगम्मा को मनाने के लिए अपने बेटे को अपने सास के पास भेज दिया था। जिसके बाद सास मान भी गई थी |
4-लक्ष्मी कौन थी ? उसकी पारिवारिक का चरित्र-चित्रण कीजिए |
उत्तर- लक्ष्मी “ढहते विश्वास कहानी” की एक मुख्य पात्रा थी। वह एक बहुत ही साहसी महिला थी। वह अपने चार बच्चों के साथ अकेले जीवन यापन करती थी क्योंकि इसका पति लक्ष्मण कोलकाता में काम करता था | लक्ष्मी की पारिवारिक स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है | उसके पति लक्ष्मण के कमाए पैसे से घर का पूरा खर्च नहीं चल पाता था जिसके कारण लक्ष्मी को तहसीलदार के घर पर छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे |
5-कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जन-जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित रहा है |
उत्तर -इस कहानी में तूफान, सुखार, तेज बरसात और बाढ़ के बारे में चर्चा है | इसमें दर्शाया गया है कि जब लक्ष्मी के गांव में सूखा और बाढ़ होता है तो वहां के लोगों को कितनी कठिनाइयां होती है | यह कहानी मुख्य रूप से बाढ़ की विभीषिका को दर्शाती है |
6-लक्ष्मी के व्यक्तित्व पर विचार करें।
उत्तर- लक्ष्मी “ढहते विश्वास कहानी ” की एक मुख्य पात्रा है। वह बहुत ही साहसी औरत थी। वह अपने चार बच्चों के साथ अकेले जीवन यापन करती थी | क्योंकि उसका पति लक्ष्मण कोलकाता में काम करता है। जब उसके गाँव में बाढ़ आती है तो वह पूरी कोशिश कर खुद को और बच्चे को यहाँ से बाहर निकालती है |
7-मंगू के प्रति माँ और परिवार के अन्य सदस्यों के व्यवहार में जो फर्क है उसे अपने शब्दों में लिखें |
उत्तर – मंगू के प्रति मां और परिवार के अन्य सदस्य में व्यवहार में जमीन आसमान का फर्क था | मां जहाँ अपने पागल और गूंगी बेटी से बहुत ज्यादा प्यार करती थी वही परिवार के अन्य सदस्य मंगू को घर का बोझ समझते थे | वे चाहते थे कि मंगू को अस्पताल छोड़ दिया जाए या मंगू घर पर ही मर जाए तो कोई दिक्कत नहीं है |
8- मां मंगू को अस्पताल में क्यों भर्ती नहीं कराना चाहती है ? विचार करें |
उत्तर- मां मंगू को अस्पताल में भर्ती कराना नहीं चाहती थी | क्योंकि मां को ऐसा लगता था कि उसकी पागल और गूंगी बेटी मंगू का अस्पताल में ठीक से ख्याल नहीं रखा जाएगा | उसे लगता था की मंगू की सेवा अस्पताल में कौन करेगा ? | इन्हीं बातों को सोच कर माँ मंगू को अस्पताल में भर्ती नहीं करना चाहती थी |
9- ‘माँ’कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें |
उत्तर – ‘मां’ कहानी में एक मां का अपनी पागल और गूंगी बेटी मंगू के प्रति अथाह प्रेम को दर्शाया गया है। मां अपनी बेटी से इतना प्रेम करती है कि जब वह अपनी बेटी को अस्पताल छोड़ कर आती है तो वह उसकी याद में स्वयं भी पागल हो जाती है। मेरे अनुसार इस कहानी का शीर्षक ‘मां’ बिल्कुल उचित है |
10-मंगू जिस अस्पताल में भर्ती की जाती है, उस अस्पताल के कर्मचारी व्यवहार कुशल हैं या संवेदनशील विचार करें।
उत्तर – मंगू को जिस अस्पताल में भर्ती कराया जाता है वहां के कर्मचारी व्यवहार कुशल और संवेदनशील दोनों थे | क्योंकि वहां मरीजों का ख्याल अच्छे से रखा जाता था | वहां एक दूसरे के दुख को भी समझा जाता था। नर्स लोग भी रोगियों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करती थी |
11-लेखक ने कहानी का शीर्षक नगर क्यों रखा ? शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट करें।
उत्तर-इस कहानी का शीर्षक नगर बिल्कुल सटीक है क्योंकि जिस प्रकार नगर में पाप्पाति के इलाज के लिए उसकी मां को अस्पताल में परेशान किया जाता है। डॉक्टर उसे झूठ बोलकर सुबह आने के लिए कहता है। इस प्रकार यह साबित होता है की नगर के अस्पताल में बिना घुस लिए कोई कार्य नहीं होता है |
12-पाप्पाति कौन थी और वह शहर क्यों लाई गई थी ?
उत्तर- पाप्पाति वल्लि अम्म्मल की पुत्री थी। वह इलाज के लिए गांव से बड़े शहर मदुरै लाई गई थी |
13-बड़े डॉक्टर ने अपने अधीनस्थ डॉक्टर से पाप्पाति को अस्पताल में भर्ती कर लेने के लिए क्यों कहा ? विचार करें |
उत्तर- बड़े डॉक्टर ब्रिटिश मेडिकल से पढ़ कर आए थे | वह हाल ही में मेनिनजाइटिस रोग की अच्छी-अच्छी दवाइयां पढ़ी थी और उसने यह भी देखा कि लड़की की हालत काफी गंभीर है | इसीलिए लड़की को तुरंत एडमिट करने के लिए कहा |
14-बड़े डॉक्टरों के आदेश के बावजूद पाप्पाति अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हो पाती?
उत्तर-बड़े डॉक्टर के आदेश के बावजूद भी पाप्पाति अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाती है क्योंकि बड़े डॉक्टर को छोड़कर वहां के अन्य कर्मचारी कार्य कुशल नहीं थे। वह बैड खाली नहीं है का झांसा देकर पाप्पाति को भर्ती नहीं करते हैं | शायद उस अस्पताल में पैसे देने से जल्दी कार्य होता था |
15-सीता अपने ही घर में क्यों घुटन महसूस करती है ?
उत्तर – सीता अपने ही घर में घुटन महसूस करती है क्योंकि सीता का इतना बड़ा परिवार होने के बावजूद भी परिवार के लोग सीता से अच्छे से बात-चीत नहीं करते हैं ना उनके बेटे ना उनकी बहुएं |
16-सीता का चरित्र चित्रण करें |
उत्तर- सीता तीन बेटे, तीन बहुएं एवं कई पोते-पोतियो वाली एक विधवा औरत है। जिसे केवल दो रोटी के लिए परिवार में यातनाएं सहनी पड़ती है | अकेले बूढ़ी मां तीन बेटे पर भारी पड़ जाती है। सीता के बेटे मां की रोटी के लेकर अलग-अलग नियम बनाते हैं और अंत में एक दिन सीता घर को छोड़कर चली जाती है।
17. लेखक किस विडंबना की बात करते हैं? विडंबना का स्वरूप क्या है?
उत्तरः- लेखक के लिए विडंबना की बात यह है कि इस आधुनिक युग में भी जातिवाद के पोषक की कमी नहीं है।
18. जातिवाद के पोषक उसके पक्ष में क्या तर्क देते हैं?
उत्तर:- जातिवाद के पोषक इस आधुनिक समाज में कार्यकुशलता के लिए श्रम विभाजन को आवश्यक मानते हैं और कहते है कि जाति प्रथा भी श्रम विभाजन का ही दूसरा रूप है इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है।
19. जाति प्रथा भारत में बेरोजगारी का एक प्रमुख और प्रत्यक्ष कारण कैसे बनी हुई है
उत्तर- भारत में जाति प्रथा लोगों को कोई भी ऐसा कार्य नहीं चुनने देती जो उनके पूर्वजों ने नहीं किया हो। लोग अपने पूर्वजों का ही कार्य चुनते हैं जिसके कारण जाति प्रथा भारत में बेरोजगारी का प्रत्यक्ष और प्रमुख कारण बनी हुई है |
20. खोखा किन मामलों में अपवाद था ?
उत्तर-सेन साहब का बेटा काशु घर में बनाए गए नियम के मामलों में अपवाद था। वह हमेशा अपने मन के अनुसार ही कार्य करता था पर लड़कियों को ऐसी आजादी नहीं थी।
21. मदन का चरित्र चित्रण करें |
उत्तर:- मदन विष के दांत कहानी का एक पात्र है। यह इस कहानी का नायक है | मदन बिना डरे सेन साहब के ड्राइवर का विरोध करता है एवं जब काशु इसके साथ गली में खेलने आता है, तो मदन उससे लड़ाई कर उसके दो दांत तोड़ देता है |
22. समस्त भूमंडल में सर्वविद संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश भारत है। लेखक ने ऐसा क्यों कहा?
उत्तर-लेखक ने भारत को सर्वविद संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देश कहा है। क्योंकि भारत में किसी भी संपदा की अन्य देशों की तुलना में कमी नहीं है और भारत का सौंदर्य भी काफी आकर्षक है। यहां की नदियां, पर्वत एवं हरे-भरे खेत लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
23. लेखक की दृष्टि में सच्चे भारत के दर्शन कहां हो सकते हैं और क्यों ?
उत्तर- लेखक मैक्समूलर के अनुसार सच्चे भारत का दर्शन ग्रामीण इलाके में हो सकते हैं ना कि मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों में क्योंकि भारत की असली संस्कृति ग्रामीणों में ही निहित है।
24. भारत किस तरह अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है? स्पष्ट करें |
उत्तरः- भारत अतीत और सुदूर भविष्य को जोड़ता है क्योंकि भारत का इतिहास विश्व के सभी देशों के इतिहास से अच्छा है। जिससे भारत की युवा सीख कर अपने भविष्य को भी उज्जवल बना रही है।
25. नाखून क्यों बढ़ते हैं यह प्रश्न लेखक के आगे कैसे उपस्थित हुआ?
उत्तर :- नाखून क्यों बढ़ते हैं यह प्रश्न लेखक के सामने तब उपस्थित हुआ जब लेखक की छोटी सी पुत्री ने लेखक से पूछा कि पिताजी पिताजी नाखून क्यों बढ़ते हैं ?
26. लेखक द्वारा नाखूनों को अरब के रूप में देखना कहां तक संगत है?
उत्तरः- लेखक द्वारा नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना काफी हद तक संगत है | क्योंकि अस्त्र से हम अपनी सुरक्षा करते हैं। क्योंकि लाखों वर्ष पहले हम आदिमानव थे और अपनी सुरक्षा के लिए नाखूनों का प्रयोग करते थे इसलिए नाखूनों को अस्त्र के रूप में देखना काफी हद तक संगत है |
27. मनुष्य बार-बार नाखूनों को क्यों काटता है?
उत्तरः- मनुष्य बार-बार नाखूनों को इसलिए काटता है क्योंकि वह अपने पार्श्व वृत्ति यानी पुरानी चिन्हों को भुला देना चाहता है |
28. देवनागरी लिपि के अक्षरों में स्थिरता कैसे आयी हैं ?
उत्तर:- करीब दो सदी पहले इस लिपि के टाइप बने और इसमें पुस्तक छपने लगी जिसके कारण इसके अक्षरों में स्थिरता आ गई।
29. देवनागरी लिपि में कौन-कौन सी भाषाएं लिखी जाती है?
उत्तर:- देवनागरी लिपि में हिंदी, संस्कृत, मराठी, नेपाली इत्यादि भाषाएं लिखी जाती है।
30. गुर्जर प्रतिहार कौन थे?
उत्तरः- गुर्जर प्रतिहार भारत के बाहर से आए थे जो आठवीं सदी से पहले हैं अवंती प्रदेश में अपना शासन खड़ा कर लिया था | बाद में उन्होंने कन्नौज पर भी अधिकार जमा लिया |
31. अपने शब्दों में पहली बार दिखे बहादुर का वर्णन कीजिए।
उत्तर-लेखक अमरकांत जी के अनुसार पहली बार देखे बहादुर- (12-13) वर्ष का गोरा रंग, चपता सा मुंह, हाफ पेंट, हाफ शर्ट, भूरा रंग का जूता एवं गले में स्काउट गाइड का रुमाल लिए हुए खड़ा था |
32. बहादुर अपने घर से क्यों भाग गया था ?
उत्तर -बहादुर की मां चाहती थी कि बहादुर घर के कामकाज में हाथ बटाए परंतु बहादुर ऐसा नहीं करता था। इसलिए उसकी मां बहादुर से रूठी रहती थी । एक दिन बहादुर ने मां की प्यारी भैंस को पीटा था जिसकी कल्पना कर माँ ने भी बहादुर को बहुत पीटा अंततः बहादुर घर छोडकर भाग गया।
33. बहादुर के आने से लेखक के घर और परिवार के सदस्य पर कैसा प्रभाव पड़ा ?
उत्तर -बहादुर के आने से घर की अच्छी तरह से सफाई होने लगी घर के सदस्यों को काफी आराम मिलने लगा क्योंकि उनके लगभग सभी कार्य बहादुर करने लगा था
34. घर आए रिश्तेदारों ने कैसा प्रपंच रचा और उसका क्या परिणाम निकला?
उत्तर- लेखक के घर आए रिश्तेदारों ने 11 रूपये खो जाने का प्रपंच रचा | उसका परिणाम यह निकला कि बहादुर को काफी कठिनाइयों सहनी पड़ी | उसी दिन से बहादुर काफी उदास रहने लगा और लेखक के घरवाले भी बात-बात पर उसे डाटने और मारने लगें ।
35. परंपरा का ज्ञान किन के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है और क्यों ?
उत्तर-जो लोग साहित्य में युग परिवर्तन करना चाहते हैं, क्रांतिकारी साहित्य लिखना चाहते हैं उनके लिए साहित्य की परंपरा का ज्ञान होना अति आवश्यक है |
36. लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का क्या संबंध है ?
उत्तर- लखनऊ और रामपुर से बिरजू महाराज का गहरा संबंध था क्योंकि उनकी तीनों बहनों का जन्म रामपुर में एवं बिरजू महाराज का जन्म लखनऊ में हुआ था | बिरजू महाराज का भी कई बार लखनऊ आना-जाना होता था।
37. बिरजू महाराज के गुरु कौन थे? उनका संक्षिप्त परिचय दें |
उत्तर- बिरजू महाराज के गुरु उनके पिता जी ही थे। उन्हीं से बिरजू महाराज ने नृत्य सीखा था | बिरजू महाराज के पिता एक नर्तक थे। वह स्वभाव से बहुत ही अच्छे आदमी थे। वे अपना सुख- दुःख दूसरों के साथ साझा नहीं करते थे।
38. आविन्यों क्या है और वह कहां अवस्थित है?
उत्तर- आविन्यों दक्षिण फ्रांस में रोन नदी के किनारे बसा एक पुराना शहर है।
39. हर वर्ष आविन्यों में कब और कैसा समारोह हुआ करता है ?
उत्तर – हर वर्ष आविन्यों गर्मियों के समय में एक अत्यंत प्रसिद्ध और लोकप्रिय रंग समारोह हुआ करता है |
40. ला शत्रुज क्या है और वह कहां अवस्थित है आजकल उसका क्या उपयोग होता है
उत्तर -ला शत्रुज आविन्यों शहर में ईसाई धर्म का मठ हुआ करता था परंतु अब उसे कला केंद्र बना दिया गया है |
